Translate

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

 आरोपी गिरफ्तार पांच बोरी तिली बरामद।



संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....

खजुराहो(छतरपुर)। चन्द्रनगर कस्बा में लगातार चोरी की घटनाएं घटित होने से कस्बा में व्यपारियो में आक्रोश बढ़ रहा था
 नवागत चौकी प्रभारी ने अपने मुखबिरों का जाल फैलाकर टी आई के निर्देशन में तीन दिन के अंदरसुमित गुप्ता के गोदाम से तिली चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी पुष्पेंद्र कुशवाहा, पूरन कुशवाहा, बबलू घोष  सभी निवासी चन्द्रनगर को गिरफ्तार किया
  आरोपियों ने कबूला की उन्होंने गोदाम की दीवार में सेंधमारी कर तिली की चोरी की थी तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनो को जेल भेज दिया गया टी आई प्रशांत मिश्रा , एस आई अरुण शर्मा, ए एस आई टोप्पो , आरक्षक रामजी ,एवं रामकृपाल ने आरोपियों को पकड़ने में योगदान किया।