Translate

शनिवार, 19 जनवरी 2019

विशाल नेत्र शिविर का आयोजन।


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। क्षेत्रीय मरीजों की आंखों के नि:शुल्क इलाज की एक लहर दिखाई दे रही है जिले से दूरस्थ बक्सवाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आमजन के इलाज के लिए 20 तारीख रविवार से एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार मनीष जैन द्वारा कराया जा रहा है।
 जिसमे आर्थिक रूप से भी कमजोर नेत्र रोगी भी अपने नेत्रो के समस्त प्रकार के रोगो का इलाज (लेंस प्रत्यारोपण ,ऑपरेशन) आदि नि:शुल्क करा सकेंगे।
नेत्र शिविर की जानकारी देते हुए आयोजक मनीष जैन ने बताया यह शिविर आमजन के लिए नेत्र रोगों के निदान के लिए लगभग 2003 से मेरे द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें अब तक 500 से अधिक ऑपरेशन सफल हुए हैं।
 इसके अलावा उन्होंने इसका प्रमुख श्रेय नेत्र शिविर के संरक्षक बादशाह सिंह पूर्व मंत्री (उ. प्र. शासन) बृजेंद्र सिंह राठौर वाणिज्य एवं कर मंत्री(म. प्र. शासन) तथा विशेष सहयोगी के तौर पर पंडित बृजेश पटेरिया राजेश जैन(क्षुल्लक) कन्हैया लाल यादव काशीराम पटेल एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं बन्धुओ को दिया है।