Translate

शनिवार, 19 जनवरी 2019

रूबेला मीजल्स के तहत स्कूलों में लगाये गए टीके।


संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत बमनौरा थाना के
ग्राम बारौं में मिडिल स्कूल व हाई स्कूल में एम आर कार्यक्रम के तहत कैंपिंग की गई।
जिसमे माध्यमिक शाला बारौ और हाई स्कूल बारौ में बच्चो को विभिन्न रोगो से बचाने के लिए टीके लगाए गए।
मिडिल स्कूल में श्रीमती रामदेवी अहिरवार ए एन एम (संविदा) ने एवं श्रीमती भुमानीबाई अहिरवार ए एन एम बारौं ने टीकाकरण कार्य किया।
आशा सहयोगिनी श्रीमती सुषमा जैन बारौ का विशेष सहयोग रहा इसमे सभी आशा कार्यकर्ताओं,आंगनवाडी  ने भाग लिया,श्री जयप्रकाश नामदेव एम पी डब्ल्यू रामटौरिया व श्री काशीराम अहिरवार एम पी डब्ल्यू ने विशेष सहयोग किया एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन व प्रबंधन किया।

इस टीकाकरण में मिडिल स्कूल और हाई स्कूल से 100 से अधिक बच्चो को टीके लगाए गये।
इसमे बारौ स्कूल के जगमोहन सिंह,प्रीति जैन आकांक्षा जैन,अशोक मैना, सुखनंदन विश्वकर्मा का अहम योगदान रहा।