राष्ट्रीय गणनि प्रमुख का हुआ भव्य नगर प्रवेश।
नगर का वातावरण बना रहा भक्तिमय....
रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। राष्टीय गणनी प्रमुख 105 आर्यिका श्री ज्ञान मति माता जी के बुन्देलखण्ड यात्रा के दौरान बकस्वाहा मे भी जैन समाज के लोगो द्वारा शुक्रवार को भव्य नगर प्रवेश किया गया। जिससे नगर मे सम्पूर्ण दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।
जहाँ पर सुबह लगभग 10 बजे आर्यिका श्री ज्ञानमति माताजी एवं ससंघ सहित नगर के जैन मंदिंर मे विराजमान हुई।इसके तत्पश्चात जैन मंदिर मे भगवान दर्शन के बाद अहार क्रिया संम्पन्न हुई।
जिसके वाद नगर के बडा बाजार परिसर मे सकल दिगम्बर जैन समाज के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां कार्यक्रम के दौरान आर्यिका श्री ज्ञानमति माता जी का पात्र प्रक्षालन एवं मंगल पूजा की गयी। एवं इसके बाद आर्यिका श्री 105 ज्ञानमति माताजी के मंगल प्रवचनो के बाद कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।
तथा समय लगभग 2 बजे आर्यिका ससंघ का विहार नैनागिर के लिये हुआ। जहां पर शुक्रवार को रात्रि विश्राम बम्हौरी मे हुआ।
इन सम्पूर्ण गतिविधियो के दौरान लगभग सम्पूर्ण जैन समाज बकस्वाहा एवं अन्य नगरीय व क्षेत्रीय लोग भी बडे हर्ष भाव के साथ मौजूद रहे।