23 जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा उद्घाटन।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....
क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी जिनमें 12 टीम खजुराहो से बाहर की होगी।
नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पत्रकार एवं प्रशासन के बीच खेला जाएगा, क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर गुरूवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्राउंड व्यवस्था लंच तथा टेंट माइक व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बड़ी ही गंभीरता के साथ विचार किया गया तथा आयोजन को भव्य व सुंदर बनाने के लिए क्या क्या प्रयास किए जा सकते हैं। इसे लेकर भी निर्णय लिये गये।
जिसमें अनुविभागीय अधिकारी स्वप्निल वानखड़े तथा नगर परिषद की अध्यक्ष महोदया श्रीमती कविता सिंह जी एवं सीएमओ श्री जाविर खान के अलावा टूर्नामेंट समिति के सदस्य एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।