Translate

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

आंगनवाड़ी में खसरा रूबेला का हुआ टीकाकरण।


संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....


खजुराहो(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी में आज खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया गया।
 यह अभियान 15 जनवरी 2019 से प्रारंभ किया गया है आज खजुराहो के आंगनवाड़ी  केंद्र वार्ड क्रमांक 5 में यह टीकाकरण किया गया।
आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता श्री मति गंगा पाठक ने बताया कि खसरा रूबेला का टीका 170 बच्चों को लगाया गया है इस टीके के  लगवाने से विकृत बच्चो को कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिलता है।
वहीं वार्ड क्रमांक 5 में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की विमला अहिरवार जी से बात हुई तो उन्होंने विस्तार से रूबेला के बारे में बताया इस दौरान आंगनवाड़ी सहायिका फूला देवी प्रजापति आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा उपस्थित रही।
 तथा इस दौरान बालिका रिया दीक्षित ,श्रेस्ठ भारती, श्रष्टि भारती, भावना अहिरवार ,भविष्य ,प्रवेस सहित सेकड़ो बच्चों का टीकाकरण हुआ।
 जिसकी सूचना सुबह से ही वार्ड क्रमांक 5 की आशा कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर दी थी।