Translate

गुरुवार, 17 जनवरी 2019


विधायक ने उपज मण्डी का किया औचक निरीक्षण।


संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट.....

  खजुराहो(छतरपुर)। राजनगर कृषि उपज मंडी में उरद खरीदी केंद्र जहाँ पर ख़राब उरद खरीद कर गोदाम में और किसानों की जगह व्यापारियों के द्वारा लगातार कई क्विंटल उरद बेचीं जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर बुधवार की रात राजनगर से कांग्रेस के विधायक विक्रम सिंह ने राजनगर कृषि उपज मंडी का दौरा कर निरिक्षण किया जिसमे गोदाम के अन्दर कई बोरियों में ख़राब उरद रखी हुयी पायी गयी।
यही नहीं कुछ तो उरद शासकीय बोरियों में भी रखा हुआ था।
मौके पर पहुंचे राजनगर विधायक ने इन सब के लिए सेल्समेन भगवत कुशवाहा और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राकेश कनौआ पर आरोप कहा इनकी मिली भगत से सारा खेल किया जा रहा है।
जिसमे किसानो की जगह व्यापारियों को प्राथमिकता देकर उनकी ख़राब उरद को जमा किया जा रहा है।
यही नहीं किसानों के तौल में भी लगातार गड़बड़ी की जा रही है।
 जिसमे २ किलो एक्स्ट्रा निकल कर रखा जाता है।


इनका कहना है कि....

वहीँ इन सब के पीछे जिम्मेदार लोगों के ऊपर जल्द ही उचित कार्रवाई भी की जायेगी।

विक्रम सिंह नातीराजा,(विधायक राजनगर)