Translate

शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

किसानो ने एकजुट होकर दिया ज्ञापन।


तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।

रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। कृषि उपज मंडी में उपार्जन केंद्र समिति बक्सवाहा एवं बम्हौरी के कृषकों को लगातार परेशान किया जा रहा था।
 जिसको लेकर किसानो ने गुरूवार को एकजुट होकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान तवके के नेता मनीष जैन पत्रकार के नेतृत्व मे तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को एक लिखित ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया कि अनाज भरने के बाद किसानों का जो बिल नहीं दिया जाता है वह बिल दिया जाए एवं प्रत्येक कुन्टल पर जो चार किलो अनाज की कटौती की जाती है उसकी उचित जांच कराई जाये।
तथा दोषियो पर कड़ी कार्यवाही की जाये।

इनका कहना है कि....

किसानों के द्वारा जो आज ज्ञापन दिया गया है इस संबंध मे मै शीघ्र ही उचित कार्यवाही करता हूं।

झाम सिंह, (तहसीलदार बकस्वाहा)