स्कूटी और मारुति वेन की हुई भिड़ंत।
स्कूली बच्चा गम्भीर रूप से घायल ,जिला अस्पताल मे भर्ती।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट.....
खजुराहो(छतरपुर)। राजनगर थाना अंतर्गत शुक्रवार को एक स्कूटी और मारुति वेन आमने सामने आकर भीड़ गये जिसमे स्कूली बच्चा गभीर रूप से घ्याल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर निवासी रूपेश जैन के पुत्र श्रीयांश जैन उम्र 14 वर्ष क्लास 9 th में पड़ता था सुबह 8,30 बजे श्रीयांश जैन अपने मित्रों सहित स्कूटी से खजुराहो कान्वेंट स्कुल जा रहा था तभी मातामन्दिर के पास खजुराहो के बीच में माता मंदिर के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रूपेश जैन कपड़ा व्यवसायी के बच्चे का जब एक्सीडेंट हुआ तो बच्चे को बहुत ही गंभीर चोटे आई राज नगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यह घटना सुबह स्कूल जाते समय की थी जैसे ही एक्सीडेंट हुआ वहां से नीलेश गुप्ता स्कूल कान्वेंट में पढ़ाते उन्होंने देखा और घर में खबर की बच्चा कान्वेंट स्कूल खजुराहो का कक्षा नौवीं का छात्र है।
