मिनी स्टेडियम का निर्माण निरस्त होने पर दिया ज्ञापन।
नगर के खेल प्रेमियों में दिखा काफी आक्रोश।
रुपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास की ओर से हर विकासखंड में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाना था।जिसके लिए बकस्वाहा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मधेपुरा में सीमांकन किया गया था।
जहां की जमीन असमतल होने के कारण निरस्त हो गया है इस बात को लेकर बक्सवाहा नगर के खेल प्रेमियों पत्रकार बंधु एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने इसको लेकर तहसीलदार महोदय के लिए ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बक्सवाहा नगर से लगी हुई ग्राम पंचायत किशनपुरा के वीरगढ़ हल्का में स्टेडियम निर्माण के लिए जगह का चयन किया यह जगह लगभग 11 एकड़ मैं फैली हुई है जिसमें एक बढ़िया स्टेडियम बनाया जा सकता है।
यह ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया।
और प्रशासन को चेतावनी दी गई अगर सही समय पर स्टेडियम हेतु जगह आवंटित नहीं की गई तो सभी लोग एकजुट होकर आंदोलन एवं अनशन करने के लिए तैयार रहेंगे।
ज्ञापन देने वाले मैं मुख्य रूप से बलभद्र राय राघव विल्थरे राजू दुबे विनोद जैन अनस खान मोहित जैन धर्मेंद्र सिंह कप्तान सिंह राहुल यादव भरत यादव आशु अली रुचि साहू चांदनी रैकवार अंजली नामदेव रवि जैन अभिषेक चौरसिया महेंद्र जेबरा नीलेंद्र सिंह संजीव दुबे महिपाल सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी एवं नगर के युवा बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।