महिला ने लगाई फांसी।
रहस्यमय बना मामला....
संम्पूर्ण पहलू की जांच है जारी.....
संवाददाता वृंदावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत बमनौरा पुलिस थाना बमनौराकलां अंतर्गत ग्राम बमनौरा में रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास एक महिला ने अपने ही घर के पीछे लगे अमरुद के पेड़ से रस्सी बांधकर गले में फंदा डालकर अपनी एवं अपने पेट में पल रहे करीब 7 माह के बच्चे की जीवन लीला को समाप्त करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बमनौरा में ज्योति लोधी पति सन्तोष लोधी उम्र-22 वर्ष निवासी ग्राम बमनौरा ने अपने ही घर के पीछे लगे अमरुद के पेड़ से रस्सी बांधकर फाँसी के फंदे पर झूल गई।घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब सुबह करीब 5:30 बजे ज्योति की सास ने नींद से उठ कर देखा कि ज्योति अमरुद के पेड़ से लटक रही है,ज्योति की सास ने उसके पति यानी अपने लड़के संतोष और घर के अन्य सदस्यों को जगाकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी तब जाके परिजनों को मालूम हुआ।
घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस थाना जाकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी।
जिसमें पुलिस थाना
बमनौराकलां प्रभारी आर.एस. उपाध्याय अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मौके पर ही पंचनामा तैयार कर ज्योति के शव को फंदे से निकाल कर पीएम हेतु बड़ामलहरा भिजवाया। तत्पश्चात शव को परिजनों को सुपुर्द किया।
पुलिस थाना बमनौरा प्रभारी आर.एस. उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक महिला ज्योति लोधी की एक डेढ़ साल की एक लड़की है,एवं करीब 7 माह का गर्भ ज्योति के पेट में पल रहा था। फिलहाल महिला की रहस्यमय मौत के पीछे मर्ग कायम करते हुये पुलिस हर पहलू पर जाँच कर रही।
और यदि जाँच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी।