Translate

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

नियमितीकरण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।


महाविद्यालयी जन भागीदारी एवं कर्मचारी संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन।


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत जनभागीदारी/स्वशासी/आउटर्सोस/स्ववित्तीय एवं अन्य मदों से कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी नियमितीकरण की माॅगों को लेकर मंगलवार  को जनभागीदारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों के साथ प्रदेश के मुखिया कमलनाथ जी के नाम बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जवान विधायक श्री प्रदुम्न सिंह लोधी को ज्ञापन सौपा।
जिला मीडिया प्रभारी राजबहादुर सिंह ठाकुर  ने माननीय विधायक को अवगत कराया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पिछले 10 सालों से समस्त महाविद्यालयो में कार्यरत जनभागीदारी एवं अन्य मदों से कर्मचारियोें की जानकारी आनलाइन एवं आफलाइन माघ्यम से एकत्रित की जाती रही।
 किन्तु आज दिनांक तक आदेश जारी नही किये गयें जनभागीदारी कर्मचारी संघ कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र से प्रेरित समस्त कर्मचारियों ने काॅग्रेस पार्टी को विजय श्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 समस्त जनभागीदारी कर्मचारियों ने अब कांग्रेस सरकार से आस लगाई है।
समस्त कर्मचारियों ने माननीय विधायक जी को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत तृतीय एवं चर्तुथ श्रेणी की वेतन में विसंगाति बहुत है। जिले में ही विभिन्न महाविद्यालयों में अलग-अलग वेतन दिया जाता है।
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन पर कार्य करवाया जा रहा है बहुत से कर्मचारी 40 से 45 वर्ष के हो चुके है ऐसे में इनके परिवार के भरण पोषण में एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असहाय महसूस कर रहे है।
लोकप्रिय बड़ामलहरा विधायक माननीय श्री प्रदुम्न सिंह जी ने सकारात्मक उत्तर देते हुये कहा कि मै आप सभी के साथ हूॅ और मैं आपकी की इस मांग के लिये हर स्तर पर लडने को तैयार हूँ।
इस आश्वासन के साथ कहा कि जल्द ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी एवं मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी को इस संबंध मे अवगत करायेगे।
शासकीय महाविद्यालयी जनभागीदारी संघ की जिला ईकाई में जिला अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी उपाध्यक्ष उमेश यादव , उमेश नामदेव, सचिव दिनेश रैकवार, संगठन महामंत्री अतुल गोरे, महामंत्री अनिरूद्व सिंह, राजबहादुर सिंह , अभिनय दुबे, महेंद्र कुमार नागर, अशोक यादव, अमन बाल्मीक, अरविंद राजपूत, मोहन सेन, किशोर चढ़ार के साथ समस्त अन्य जनभागीदारी कर्मचारी उपस्थित रहे।