Translate

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

संक्रामित बीमारियो से निपटने की कवायद जारी।


स्कूली बच्चो को टीका लगाकर किया संक्रमण से दूर रहने का उपचार।


संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट.....

घुवारा(छतरपुर)। मीजल्स रूबेला जैसे जानलेवा संक्रामण से निपटने के लिए सरकार सभी बच्चों को मुफ्त में वैक्सीन दे रही है।
जिससे इस भयंकर वायरस के दुष्परिणाम से बचा जा सके,साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार ने खसरा और रूबेला जैसी गम्भीर बीमारी के लिए महाअभियान की शुरुआत की है।
पोलियो मुक्त भारत की तर्ज पर भारत सरकार अब खसरा मुक्त भारत के लक्ष्य पर काम कर रही है।
जिसमें बताया गया है कि 2020 तक भारत को खसरा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह टीकाकरण किया जा रहा।
इसी क्रम में नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा परिसर मै स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा खसरे को खत्म करने तथा रूबैला पर नियंत्रण के लिए कुल 782 स्कूली छात्र/छात्राओं को टीका लगाया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रमुख रूप से मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर श्री वैभव अग्रवाल,आशीष सोनी,दिनेश व्यास,कुसुम सिरोगिया,विद्या अहिरवार,अल्का शुक्ला,अजय कान्त जैन,अमित जैन,रविकांत कुशवाहा,मनोज अहिरवार,जी.पी.अहिरवार,गनपत सिंह,के अलावा संस्था के प्राचार्य श्री आर.पी. प्रजापति,वरिष्ठ शिक्षक संजय खरे,एवं स्कूल के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकायें मौजूद रहीं।
डॉक्टर वैभव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खसरा का टीका 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी बच्चों को लगाया जा रहा है।

हवा में फैलता है रूबेला वायरस....

मीजल्स, मंप्स और रूबेला वायरस हवा में फैलता है। यदि कोई मरीज पहले से संक्रमित है तो इसका वायरस स्वस्थ व्यक्ति को निशाने पर लेता है।

टीकाकरण से रोकथाम है संभव....

मीजल्स-रूबेला वायरस गंभीर और जानलेवा बीमारी होती है। लेकिन इसकी रोकथाम टीकाकरण के जरिए की जा सकती है। यह वैक्सीन बच्चों को तीन बीमारियों खसरा, गलगंड (मंप्स) और रूबेला रोग से बचाता है।