Translate

गुरुवार, 31 जनवरी 2019

स्थानीय पत्रकार पर हमले की कोशिश।


लोकतंत्र के चौथे स्तंम्भ पर बनाया जाता है दबाव।

संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट.... 

खजुराहो(छतरपुर)। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर आए दिन हमलों की बाते अक्सर सामने आ रही है।
जिसको लेकर हमारी सरकारें भी दावा करती है कि पत्रकारों पर हमले नहीं होने देगे, ज्यादतियां नहीं होगी, पत्रकारों की सुरक्षा की जाएगी, पर हकीकत कुछ और ही वयां करती हुई नजर आती है क्योकि फर्क सिर्फ जगह का होता है मगर ज्यादती और हमले जैसे मामले अक्सर सामने आ रहे है।
क्योकि अगर ऐसा न होता तो आए दिन ऐसी वारदातें भी ना होती, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने निकल कर आया है जहां पर विभिन्न विभागों की भांति नगर परिषद के खजुराहो में भी कई वर्षों से जमे हुए कुछ कर्मचारी है जो कई बार विवादों में भी आते रहे हैं फिर भी कोई कार्रवाई ना होने के कारण तानाशाही माहौल सामने नजर आता है।
फिलहाल बुधवार को 30 जनवरी शाम 4:00 बजे पर्यटन नगरी खजुराहो के नगर परिषद में एक वृद्ध महिला जो की एक शिकायत को लेकर सुनवाई ना होने के कारण वह रो रही थी।
 तभी स्थानीय पत्रकार बृजेंद्र नायक जो की एक निजी पेपर समूह ( के संवाददाता दैनिक जागरण ग्वालियर ) उसका वीडियो बनाने  लगा जिसके कारण गुस्से में आकर नगर परिषद के कर्मचारी अंसार अहमद ने आपत्ति व्यक्त की और ,सी .एम. ओ. के कक्ष में ही जाकर पत्रकार पर हमला कर दिया।
 इस घटना को लेकर थाने में पत्रकारों ने लिखित शिकायत की है ,समाचार लिखे जाने तक अभी तक कोई भी कार्यवाही नही हो सकी है अब देखना है इस मामले की निष्पक्षता से पुलिश जांच कर पाती है या नही।
जबकि पत्रकार वृजेंद्र नायक का कहना है कि उक्त हमले का सीसीटीवी कैमरे से खंगाला जाए तो मामला स्पष्ट हो जाएगा |
 पत्रकार वृजेंद्र नायक काफी दहशत में है एवं अपने खिलाफ हुए इस तरह के हमले से काफी व्यथित भी है, जिसको लेकर खजुराहो के सभी पत्रकारों ने इस मामले पर उचित कार्यवाही की मांग की है।
अगर इस संबंध में मामले की उचित कार्यवाही ना होकर एकतरफा कार्रवाई होती है तो पत्रकार आंदोलन के लिए विवश होंगे।