Translate

बुधवार, 30 जनवरी 2019

दो दिवसीय सह सेवा सरोकार शिविर हुआ शुभारंभ।



रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)।  स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय सेवा सरोकार शिविर का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया।
अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया ।
 इस अवसर पर डॉ अरल्पना गुप्ता,  डॉ ललित उपाध्याय,  डॉ एल एल अहिरवार तथा सुपरवाइजर जी एस अवस्थी व राजेश जैन ,लाखन सिंह लोधी, मजीद खान ,शाहरुख खान ने शिविर के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कुष्ठ रोग और जल तेल उपचार के संबंध में बताया।
 समारोह के अतिथि वीरेन्द्र सिंघई व राजेश रागी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर तथा देश को दिए अवदानों के संबंध में प्रकाश डालते हुए कुष्ठ रोग के संबंध में शासन की जनकल्याणकारी नीति व योजनाओं को बताया।
इसके साथ ही शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बताया । इस शिविर में 60 रोगियों का पंजीयन किया गया जिसमें 2 दिन तक चलने वाले इस शिविर में 20 रोगियों को भर्ती किया गया ।
इस अवसर पर सुनील बन्ना,अनिल जैन, नितिन बन्ना ,संजय दुबे, महेश गोलचा , जितेंद्र जैन ,अशोक कुमार,राजेश खरे बंटी, महिपाल सिंह ,सुरेंद्र प्रजापति ,संजय, उमाशंकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित रहे।