मुनि श्री के अपहरण की जाँच को लेकर सौंपा ज्ञापन।
संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....
घुवारा(छतरपुर)। आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महराज के शिष्य मुनि श्री मुदित सागर जी के लापता होने पर संम्पूर्ण जैन समाज अत्यंन्त ही दुखित है जिसको लेकर, मुनि श्री की शीघ्र जांच पडताल तथा सुरक्षा व्यवस्था बढाये जाने को लेकर जगह जगह जैन समाज के द्वारा ज्ञापन एवं विभिन्न मांगे की जा रही है।संम्पूर्ण छतरपुर जिले के साथ ही साथ घुवारा मे जैन समाज के लोगो ने एकत्रित होकर बड़ामन्दिर परिसर के पास से विरोध जुलूस निकाला जो कि मेन मार्केट बस स्टैंड कालेज तिराहा होता हुआ तहसील कार्यालय पहुँचा ।
जहाँ पर मा०तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पौसाम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमे कहा गया कि मुनिश्री अपने ससंघ के साथ गिरनार तीर्थ क्षेत्र पर (जुनागण गुजरात) स्थित पर्वत पर वंदना हेतु गये थे लेकिन मुनिश्री मुदित सागर जी पर्वत से आज तक वापिन नही आये है।
चूकि गिरनार जी पर्वत जो की गिर राष्ट्रीय उद्यान का संम्पूर्ण भाग है एवं इसके साथ ही साथ वहां पर आसमाजिक तत्वो का भी अधिक फैलाव है।
जिसको लेकर संम्पूर्ण देश के साथ ही साध घुवारा समस्त जैन समाज के लोगो ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला एवं अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही की माँग की है।
एवं मांग की गई है कि C.B.I जाँच कराकर कार्यवाही की जाये एवं वहां पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढाई जाये ताकि ऐसी निंदनीय घटनाये आगे चलकर फिर से सामने न आये।
सम्पूर्ण जैन समाज घुवारा इस घटना की निंदा करता है ज्ञापन सौंपने वालो में सभी समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे।
