मौसम ने बदला मिजाज , दिखे कड़क तेवर।
कोहरे के साथ छाये रहे बादल।
संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....
घुवारा(छतरपुर)। गुरूवार को शाम के बाद मौसम ने अपनी करवट फिर से वदल ली है जिससे शहर अंधकार में डूबा हुआ नजर आ रहा है। वावजूद इसके तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार भी दिखाई दे रहे है।मौसम की अचानक करवट बदलने से शाम तक बादलों से लुक्का छुप्पी करने वाले सूर्य देव को सुबह से ही बादलों ने अपने आगोस में ले लिया।
सूर्य के बादलों में छुपते ही पूरा शहर अधंकार में डूब गया।
काले बादलों के साथ तेज हवाओं ने चलना शुरू कर दिया, इसके साथ ही बारिश भी शुरू होने के असर है जिससे ठंढ़ खत्म होने की खुशियां मना रहे बुजुर्गों को तगड़ा झटका लगा है।
इस मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुये एक पुरानी कहावत याद आती है कि 'जब लगी माघ की पांचै तब बूढ़ी डगरिया नाचै"
हिंदी महीनों की सारणी के अनुसार माघ की पंचमी को ठंडी का ही अंत माना जाता है जबकि आज ही माघ की पंचमी है।और मौसम ने उल्टा रूप अख्तयार कर लिया है।