राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।
युवा वर्ग को अपने मत का महत्व समझना चाहिए : श्री बुंदस
संवाददाता कृष्णकांत दुबे की रिपोर्ट....
छतरपुर। शुक्रवार को मतदाता दिवस के अवसर पर छतरपुर कलेक्टर श्री मोहित बुंदस ने कहा है कि युवा वर्ग को अपने बहुमूल्य एक मत के उपयोग को समझना चाहिए।उनके एक मत से उम्मीदवार की हार-जीत तक का निर्णय हो जाता है।
इसलिए हम सभी का नैतिक कर्त्तव्य है कि अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
श्री बुंदस शासकीय महाराजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शताब्दी हॉल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे छात्र छात्राओ को संबोधित कर रहे थे।
कलेक्टर महोदय ने नए मतदाताओं व युवा वर्ग से आव्हान करते हुआ कहा कि अपने मत का जरूर उपयोग करें।क्योकि आपका वही एक मत देश और समाज को नई दिशा प्रदान कर सकता है।
इसके साथ ही साथ उन्होंने सर्वजनो से अपील करते हुये कहा कि अपने परिवार, पडोस और बुजुर्गों को भी एक मत के मूल्य की जानकारी देकर उन्हें भी मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें।
कलेक्टर ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान करने की सामूहिक शपथ दिलाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के मतदाता दिवस के संदेश का वाचन भी किया।