वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न।
फूलचंद्र जैन मोनुमेंट स्कूल मे हो रहा था आयोजन।
संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....
घुवारा(छतरपुर)। नगर के फूलचंद्र जैन मेनिज्मेंट स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता सुश्री विनीता जैन बण्डा तहसीलदार ने की ।
साथ ही कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती निशा आनंद सिंह बुंदेला ने की।
कार्यक्रम की मुख्य थीम भारतीय राज्यों के पारंपरिक नृत्य थे। जिसमें 14 राज्यों के लोक नृत्यों को छात्रों के द्वारा प्रदर्षित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 285 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री फूलचंद्र जैन मेमोरियल अवार्ड 2019 के अन्तर्गत स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही सत्र 2018 बार्षिक परीक्षा फल के आधार प्रस्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी ट्रॉफी प्रदान की गईं।
