Translate

मंगलवार, 29 जनवरी 2019

रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की सायन्त शाप्ती संस्था नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर के तत्वधान में विकासखण्ड बकस्वाहा में बुनियादी व्यवसाय एवं शिक्षा कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत 03 माह तक चलने बाले सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण में 43 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
बकस्वाहा विकासखंड में आफिया सिलाई सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में नाजरा बेगम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सोमवार को प्रशिक्षण के साथ साथ रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बनाई एवं एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई।
सबसे सुंदर रंगोली ओर मेहंदी बनाने महिलाओं को बुन्देलखण्ड महाविद्यालय संचालक मुजीब उद्दीन द्वारा पुरष्कृत किया गया।
 साथ जिला युवा समन्वयक अरविंद यादव ने बताया कि महिलायें सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं स्वरोजगार कर अपना जीवकोपार्जन कर सकती है इस प्रशिक्षण में महिलाएं पूर्ण रुचि एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
 प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को स्वास्थ, शिक्षा एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
 प्रशिक्षण समाप्त उपरांत महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।