Translate

शनिवार, 5 जनवरी 2019

 गौ बंश को चौकी मैदान में छोड दो गायो की देखभाल मैं करूंगा:दीपक यादव

संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट..


 घुवारा(छतरपुर)| नगर से निकले नेशनल हाईवे रोड पर दिन प्रतिदिन गौ बंश भटक रहा है और सडक हादसों में अपने प्राण गवा रहे हैं और नगर के गौ रक्षक कहलाने वाले अपनी जेब की स्थिति संभलने मे लगे हुए है ।ऐसा कोई दिन बकाया नही जाता जिस दिन सडक हादसे में गौ बंश कम न होता हो ।
शुक्रवार को ही हाट बाजार बाले दिन एक ट्राला चालक एक गाय मे जोरदार टक्कर देते हुए निकल गया जिससे गाय की मोके पर ही मौत हो गई ।
और दूसरी गाय का सीग टूट गया जिससे उसके सिर से खून की धार निकल रही थी ।
तभी आर एस एस के स्वयं सेवको ने घायल गाय का ईलाज करवाया और दूसरी मृत गाय को नगर परिषद के कर्मचारी ले गये ।
जवकि नगर के कुछ युवा गौ रक्षा समिति वनाये हुए हैं और बह यह बात कहते हैं कि हम घायल गायो का ईलाज करवाते हैं ।और घायल गायो के ईलाज के बाहाने से लाखो रुपये चंदा एकट्ठा करके अपनी जेब संभालने मे लगे हुए हैं।
गौ बंश की इस प्रकार दुर्दशा देखकर नगर के एस आई दीपक सिंह यादव का दिल पसीज गया और उन्होंने कहा कि नगर मे जितनी भी गाये है उन्हें उपथाने के मैदान में छोड दो ।उन सब गायो की देखभाल मैं स्वयं करुगाँ ।
उन्होंने बताया कि मुझे गायो की सेवा करना बहुत अच्छा लगता है। मेने पहले से ही गायो के खाने पीने की व्यवस्था चौकी मैदान रखी हुई हैं ।
साथ ही एस आई दीपक सिंह यादव ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इन वदमाश गौ सेवकों को पैसे देने से अच्छा चौकी मैदान मे पल रही गायो की सेवा करें ।