Translate

मंगलवार, 8 जनवरी 2019

इको पर्यटन से बच्चों का कराया परिचय।


संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....

खजुराहो(छतरपुर)।पर्यटन नगरी खजुराहो के समीप वन परिक्षेत्र केन घड़ियाल अभ्यारण के द्वारा शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं को इको पर्यटन से परिचय कराने के उद्देश्य से  अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन रनेह फॉल कॉटेज केन घड़ियाल अभ्यारण में किया गया।

शासकीय हाई स्कूल शिंगरो एवं शासकीय माध्यमिक शाला पारापुरवा के छात्र-छात्राओं को प्रकृति तथा वन एवं वन्य प्राणियों की उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में समझाया गया छात्र-छात्राओं को पर्यटक स्थल रेनफॉल नेचर ट्रेल एवं मोहरे घाट तक बन भ्रमण भी कराया गया प्रकृति वनस्पति एवं वन्य प्राणियों के संबंध में जानकारियों से अवगत करा रनेह फॉल कॉटेज में लेखन एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से जहां बच्चों ने वन्य एवं वनस्पति तथा पर्यटन को बड़े नजदीकियों से जाना वहीं पूरे दिन विभाग के द्वारा भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था का लुफ्त उठाते हुए काफी रोमांचित व आनंद महसूस किया इस तरह के शिक्षण भ्रमण के साथ पर्यटन का लाभ उठाकर जहां बच्चों ने सुखद अनुभूति प्राप्त की वही शैक्षणिक दृष्टिकोण से किए गए यह कार्य विभाग की ओर से संपादित सराहनीय था।

यह रहे मौजूद...

 इस अवसर पर अधीक्षक केन घड़ियाल अभ्यारण खजुराहो के श्री पी.एस . ठाकुर परिक्षेत्र अधिकारी,  अशोक कुमार तिवारी केन घड़ियाल अभ्यारण खजुराहो, श्री हरी सिंह गौर क्षेत्र सहायक रनेह फॉल ,श्री प्रभु सिंह गौड़ क्षेत्र सहायक, श्री राम चंद्र गौतम धनपाल, एवं स्टाफ जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद सिंह परमार अध्यक्ष इको विकास समिति धोगवा, सरपंच प्रतिनिधि आकोना श्री राम मूर्ति तिवारी रिसोर्स पर्सन श्री अंबिका प्रसाद खरे एवं श्री भवानी दिन पटेल द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रकृति तथा वन एवं वन्य प्राणियों की उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में समझाया गया सिंगरों हाई स्कूल एवं पारापुरवा के छात्र-छात्राओं के अलावा सिंगरों हाई स्कूल के प्राचार्य श्री के.के. अग्निहोत्री विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।