Translate

गुरुवार, 24 जनवरी 2019

आनंद उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।



रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)।  जनपद पंचायत बकस्वाहा के प्रांगण में गुरूवार को आनंद उत्सव का आयोजन किया गया।
 जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि बी एस वर्मा, मनीष जैन समाजसेवी और अध्यक्षता हेमलता ठाकुर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मंचासीन रहे।
जनपद पंचायत बक्सवाहा में आयोजित आनंद उत्सव के दौरान गोला फेंक महिला रस्साकशी महिला कुर्सी दौड़ महिला कबड्डी  पुरुष रस्साकशी और विभिन्न संगीत के माध्यम से आनंद उत्सव का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया।
आनंद उत्सव में उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों की हंसी का ठिकाना नहीं था। महिलाओं के द्वारा रस्साकशी का खेल खेला गया।
 जिसमे श्रीमती मिथिलेश की टीम विजयी रही ।महिला कुर्सी दौड़ में लीलावती यादव मनीषा जैन और प्राची जैन विजयी रही।
महिलाओं की कबड्डी का आयोजन भी किया गया ।
जिसमें लीलावती की टीम विजय रही पुरुष रस्साकशी में राजू अहिरवार और उनकी टीम ने फतह हासिल की।
संपूर्ण कार्यक्रम में रत्नेश पायक एंड पार्टी बकस्वाहा ने संगीत के माध्यम से पूरे आनंद उत्सव में समा बांधे रखा ।
इसके अलावा ललिता यादव कुराजनी और रुक्मणी बासुदेव बीरमपुरा ने भी अपने मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर के द्वारा किया गया।
 आनंद उत्सव में सुधीर जैन राममिलन वासुदेव जगदीश यादव मोहन सेन सुनील यादव महूटा और मनफूल यादव आदि उपस्थित रहे।