Translate

सोमवार, 28 जनवरी 2019

 मनाया गया राष्ट्रीय पर्व।




रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की प्रमुख धूम और राष्ट्र प्रेम व एकता का भाव संम्पूर्ण देश मे देखने को मिला है।

इसी क्रम के अनुरूप जिले के बकस्वाहा मे भी अच्छा उत्साह व राष्ट्रीय एकता दिखी है।
जहां पर पुलिस सलामी गार्ड के साथ तहसील,न्यायालय ,जनपद,नगर परिषद तथा इसके अलावा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समीप स्थित ग्राउड मे सामूहिक ध्वजारोहण किया गया एवं इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
 जिसके बाद शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो के छात्र छात्राओ ने मंच के माध्यम से सबके समक्ष अपनी-अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
जिसमे राष्ट्र के प्रति एकता का भाव , बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं प्रमुख तौर पर अपराध मुक्त थीम की प्रस्तुति भी खास रही।
इस संम्पूर्ण कार्यक्रम मे मुख्यतः कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील बन्ना, वीरेन्द्र निमानी, राजेश रागी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, न.प. अध्यक्ष देवकीनन्दन गंधर्व ,तहसीलदार झाम सिंह, थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी, ज.प. सीईओ राजनाथ सिंह सहित बडी संख्या मे शिक्षकगण व छात्र छात्राये तथा दर्शक मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के अन्त समय के पूर्व मे छात्र शक्ति युवा संगठन के तत्वाधान मे एक विशाल वाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा आयोजित हुई जिसकी जानकारी देते हुये संगठन के अध्यक्ष  रत्नेश रागी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा युवाओ के द्वारा देश की एकता का भाव एवं राष्ट्रप्रेम प्रदर्शित करने के लिये की गई है। जो कि नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई है जिसमे बडी तादाद मे युवाजन शामिल हुये है।
इस संम्पूर्ण गतिविधियो के दौरान थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी के नेतृत्व मे पुलिस व्यस्था भी चाक चौबन्द दिखाई दी।