Translate

बुधवार, 23 जनवरी 2019

 उद्घाटन मैच में जतारा की आसान जीत।


संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट.....

खजुराहो(छतरपुर)। खजुराहो के मेला ग्राउंड स्थित खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय राजा भवानी सिंह जूदेव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जतारा ने पवई के खिलाफ एक बेहद ही आसान जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
टॉस जीतकर पवई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों के इस मैच में मात्र 47 रन ही बनाए और सभी खिलाड़ी आउट हो गए। जवाब में जतारा की टीम ने 1 विकेट खोकर सातवें ओवर में बड़ी ही आसानी के साथ मैच जीतकर विजय श्री हासिल की इसके पूर्व आज का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा नगर परिषद खजुराहो की अध्यक्ष महारानी कविता सिंह जी एवं सीएमओ नगर परिषद जाविर खान एवं नगर निरीक्षक श्री आर एस बागरी श्री नरेंद्र शर्मा बड़े पप्पू की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 इस अवसर पर राजा भवानी सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट को आने वाले समय में इसे और वृहद और शानदार बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा जी ने अपनी वचनबद्धता व्यक्त की इसी तारतम्य में नगर परिषद खजुराहो की अध्यक्ष महोदय श्रीमती कविता सिंह जी ने इस आयोजन को राजनीति से दूर नगर के लोगों को एक अच्छे माहौल में शानदार क्रिकेट के आयोजन आयोजित कराने की बात कही तथा इसमें सभी नगर वासियों का सहयोग आवश्यक है।
 आज के मैच में बृजेश पाठक एवं करण सिंह अंपायर की भूमिका में रहे जबकि कॉमेंटेटर के तौर पर राजू सिंह चौहान एवं राजीव शुक्ला पत्रकार थे।
 इस अवसर पर मैदान के चारों तरफ बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे
टूर्नामेंट के अगले दिवस यानी 24 जनवरी को पत्रकार एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच रोचक मुकाबला होगा।