जैन तीर्थ द्रोणगिरि में हुई भव्य आगवानी।
राष्ट्रगणिनी प्रमुख का हुआ भव्य आगमन।
संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट....
द्रोणगिरि/भगवां(छतरपुर)। गुरुवार को भारत गौरव , आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ की भव्य आगवानी मे भारी मात्रा मे जन सैलाब उमड गया ।
आगवानी में महिलाएं मंगल कलश लिए हुए चल रहीं थी ।
तो वही बैंड व बुंदेली लोककला नृत्य एवं कला मंडल , संगीत के साथ सभी जैन ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे । धर्मशाला परिसर से करीब तीन किमी दूर भगवां रोड पर क्षेत्र कमेटी ने सर्वप्रथम पाद प्रक्षालन व आरती कर माता जी का अभिवंदन कर किया।
आगवानी में क्षेत्र की ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी व सदस्य तथा क्षेत्रीय जैन समाज के साथ ही ग्राम सेंधपा व आसपास के ग्रामीण , जनप्रतिनिधि भक्ति भाव से सम्मिलित होकर चल रहे थे।
रास्ते मे माताजी के संघ ने सिध्दायतन तीर्थ तथा ग्राम के मंदिर के दर्शन किये।
माताजी ससंघ रात्रि विश्राम द्रोणगिरि की धर्मशाला हुआ ।
क्षेत्र कमेटी के उप मंत्री राजेश रागी ने जानकारी देते हुये बताया कि 1 जनवरी को सुवह से लेकर शाम तक क्षेत्र पर विविध कार्यक्रम सम्पन्न कराये जायेंगे।
कमेटी ने सभी से भाग लेने की अपील की है । स्मरण रहे माताजी संघ का इसके पूर्व भगवां के मंदिर तथा अहिंसा पब्लिक स्कूल मे विविध कार्यक्रमो मे भाग लिया व आशीष दिया ।
