Translate

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

सात महिलाओ के किये गये आपरेशन ।

सात महिलाओ के किये गये आपरेशन ।



संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा मे मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे महिलाओ की नसबंदी शिविर लगाया गया।
 शिविर मे तहसील क्षेत्र घुवारा के अंतर्गत आने वाले गांव बमनौरा रामटोरिया कुटोरा पनया कचरा दलीपुर सहित बाहरी क्षेत्र की महिलाये घुवारा पहुंची जहां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे महिलाओ के आपरेशन किये गये ।
   सीएचसी छतरपुर से आए डाॅक्टर एस.एस.चौरसिया व उनकी टीम एवं सीएचसी घुवारा के डाॅक्टर.वैभव अग्रवाल एवं घुवारा सीएचसी के समस्त स्टाफ के सहयोग से एल एल पी नसबंदी केंप को पूर्ण किया गया। जिसमें कुल सात महिलाओं की एल एल टी एवं नसबंदी की गई।