Translate

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

कई सालो से है व्याप्त आतंक।

नगर मे रहने वाले लोगो की परेशानियां बढा रहे है बंन्दर।



लोगो मे बना रहता है खौफ का महौल।

संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा के साथ रवि राय की रिपोर्ट.....

घुवारा(छतरपुर)।   नगर में कई सालो से बंदरों का आतंक व्याप्त है।
बंदरो की दिन प्रतिदिन फौज बढती जा रही हैं। और लोगो का जीना बैहाल कर रहे हैं ।लोगो को अपने ही मकान की छत पर जाने पर भय महसूस होता हैं मन में ऐसा भय लगा रहता है कि छत पर जाने पर ऐसा न हो की बंदर छत से धक्का दे दे। कि या व्यक्ति को घायल कर दे । छत पर गेहूं दाल पापड या कोई भी अन्य सामग्री छत पर सुखाने रहते ही बंदरों की फौज हमला कर देती हैं लोगो को अपना सामान छोडकर छत से भागना पडता है।
 बंदरों का आतंक रोकने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने भी कभी कोई हलचल नहीं दिखाई ।वन विभाग बंदरों के द्वारा कोई बडी घटना घटने का इंतजार कर रहा है जब बंदरों द्वारा जब कोई बडी घटना घट जायेगी तब अपनी हरकत में आयेंगे। नगर के लोगों का कहना है कि वन विभाग को बंदरों को पकडकर जंगलों में छोड देना चाहिए जिससे बंदरों को खाने पीने के लिए इधर उधर न घूमना पडे । बंदरों को भूख लगती है।तो बह लोगों के घर मे रखा सामान ले जाते है ।