सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर किया गया सम्मान।
आकाशवाणी के उद्घोषक राकेश खरे भी हुए सम्मानित।
छतरपुर। रविवार को यातायात थाना परिसर मे यातायात सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया।
जिसमे प्रमुख तौर पर अच्छे संचालक एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता में सहयोग करने के लिए आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक राकेश खरे को छतरपुर रेंज के डीआईजी अनिल महेश्वरी एवं जिला सत्र न्यायाधीश अवनेन्द्र सिंह एवं छतरपुर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व मे उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए राकेश खरे को गणतंत्र दिवस समारोह में भी सम्मानित किया गया था।
गौरतलब हो कि राकेश खरे आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक हैं और समय समय पर जिला प्रशासन के द्वारा इनकी सेवाएं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों में ली जाती हैं। उनके सम्मान पर ईष्ट मित्रों ने उन्हें ढेरसारी बधाईयां दी हैं।