Translate

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

मिली नई सौगात।




पासपोर्ट कार्यालय का हुआ शुभारंम्भ।



छतरपुर। छतरपुर जिले के आसपास के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए अब से भोपाल में स्थित पासपोर्ट सेवा कार्यालय में जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराना पड़ेगा।
 यह सुविधा रविवार से छतरपुर के प्रमुख डाकघर में शुरू किए गए पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र में ही उपलब्ध हो जाएगी।
 रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में इस पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल भोपाल, पोस्ट मास्टर जनरल जबलपुर डॉ. विद्यासागर रेड्डी, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह व भाजपा के जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी एवं छतरपुर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए।


टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़।