वार्षिक उत्सव समारोह का हुआ आयोजन।
चित्रांश सी.एल.मैमोरियल स्कूल घुवारा की 13 वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजित कार्यक्रम।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ।
संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....
घुवारा(छतरपुर)। नगर के चित्रांश सी.एल.मैमोरियल स्कूल में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संस्था की 13 वीं वर्षगांठ परवार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
जिसमें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम माँ सरस्वती पूजन के साथ एवं माँ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ की गई।
इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अरुणा राजे बुन्देला रही एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष छतरपुर श्री मति कलावती हर प्रसाद अनुरागी
और विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़ामलहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति अनीता रमेश राय,एवं नगर परिषद घुवारा सीएमओ कु.मीना कोरी जी रहीं।
कार्यक्रम में जहाँ एक तरफ छोटे-छोटे बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा तो वहीं देश भक्ति गीतों पर दर्शकों को गमगीन कर दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति ,गरबा,डांडिया,नाटक,एवं चाय की आरती,और व्हाट्सप, यूट्यूब,फेसबुक,इत्यादि की आरती के माध्यम से इन सोशल मीडिया का अधिक उपयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में दर्शकों को संदेश दिया गया ।
इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के लिए पुरुस्कार वितरित किये गये।
इस पूरे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का संचालन मंजू राजा घुवारा के द्वारा किया गया।