Translate

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

थाने पहुंचा मुख्य आरोपी।

 थाने पहुंचा मुख्य आरोपी।


संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....

 खजुराहो(छतरपुर)।  राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ललपुर चौराहे पर भी बीते रोज पूर्व एक घटना का मुख्य आरोपी थाने पहुंचा।
मनिया गांव निवासी महिला गीता पाल मनिया गांव से ललपुर चौराहे पर अपनी दुकान जा रही थी तभी आपराधिक प्रवृत्ति का युवक शैलेंद्र पटेल पिता गौरी शंकर पटेल निवासी मनिया आया और बोला कि मैं तुम्हें छोड़ दूंगा तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दुकान जा रही थी बुरी नियत के मकसद से आरोपी शैलेंद्र पटेल निवासी मनिया द्वारा मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में ले जाकर महिला द्वारा प्राण बचाकर छलांग लगा जाने की वजह से घटनास्थल पर ही महिला की  मृत्यु हो गई थी।
 जिसको लेकर महोबा खजुराहो मार्ग 2 घंटे तक बंद रहा था जिसके तहत राजनगर थाना पहुंचकर आरोपी शैलेंद्र पटेल पिता गौरीशंकर पटेल आज स्वयं थाने में आकर हाजिर हुआ जिसके ऊपर धा 14/19 अपराध क्रमांक 365 302 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।