अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट 19 से 24 फरवरी तक।
9 प्रांतों की 12 टीमों के बीच होगी खिताबी भिडंत ।
छतरपुर। शिक्षक सुरेन्द्रनाथ बनर्जी की याद में खेले जाने वाले अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष 19 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा।
इस वर्ष इस टूर्नामेंट मेें 9 प्रांतों की 12 टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका के परिषद हाल मेें आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के अलावा शहर के प्रमुख व्यापारियों, समाज सेवियों, खेल प्रेमियों, पत्रकारों के साथ ही आयोजन समिति से जुड़े नगर पालिका परिषद के पदाधिकारी, कर्मचारी व पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के बाद सभी ने 2 मिनिट का मौन रखकर देश पर कुर्बान हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह व समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी शहीद चौराहा पहुंचे और अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रतीक खरे ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में समिति के संगठन सचिव जीतेन्द्र सिंह ने टीमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 9 प्रांतों की 12 टीमों के बीच फुटबाल टूर्नामेंट खेला जाएगा। जिन टीमों को आमंत्रित किया गया है उनमें सेन्चुरियन मुम्बई, सहारा इंडिया लखनऊ, यूथ फुटबाल क्लब हल्दवानी उत्तराखण्ड, सिटी फुटबाल क्लब गोंदिया, धनबाद फुट एकेडमी झारखण्ड, स्पोॢटंग क्लब देहरादून, आर.के. फुटबाल क्लब जम्मू एण्ड काश्मीर, यूनाईटेड फुटबाल क्लब दिल्ली, समा यूनाईटेड फुटबाल क्लब महाराष्ट्र, हैदराबाद आर्मी, न्यू स्पोॢटंग सीक्रेट क्लब चर्चा कोरिया छत्तीसगढ़ एवं डीएफए छतरपुर की टीम शामिल हैं। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने बताया कि एसएन बनर्जी फुटबाल टूर्नामेंट देश का ऐसा इकलौता टूर्नामेंट हैं जो किसी शिक्षक की याद में खेला जाता है। छतरपुर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में अब तक इस टूर्नामेंट के 51 आयोजन हो चुके हैं। इस वर्ष 52वां आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट विभिन्न परिस्थितियों के कारण बाधित हो गया था जिसे 5 वर्ष पहले नगर पालिका ने अपने हाथों में लिया। इस वर्ष नगर पालिका द्वारा आयोजित होने वाला यह 6वां आयोजन हैं। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने टूर्नामेंट को भव्य बनाने और अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोडऩे के लिए तमाम महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक नायडू ने कहा कि यदि टूर्नामेंट में देश की चुनिन्दा महिला टीमों को भी आमंत्रित किया जाए तो महिला दर्शकों की उपस्थिति भी होगी। वहीं बनर्जी टूर्नामेंट से कई सालों से जुड़े लोकपाल सिंह परमार खिलाड़ी कुर्बान बेग, व्यापारी दिनेश जैन, परशुराम शुक्ला, विवेक उप्पल, गिरिजा पाटकर ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिन्हें समिति ने स्वीकार कर उसे अपनी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया। अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिहर गंधर्व में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। बैठक में भाजपा महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, श्रीराम गुप्ता, अभिषेक खरे, पार्षद राघवेन्द्र सिंह बुन्देला, द्रोपति कुशवाहा, कल्याण सिंह चौहा, रामकृष्ण जाटव, अभिषेक ताम्रकार, लालचन्द्र लालवानी, रवि त्रिपाठी, रूपेश अवस्थी, कुंती सेन, सुनील वर्मा, राहुल शर्मा, हिृदेश पाठक, पंकज पाठक सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित थे।

