एक बार फिर, दौड़ा खजुराहो।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट.....
खजुराहो(छतरपुर)। टूरिज्म प्रमोशन के उद्देश्य से पर्यटन नगरी खजुराहो में, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा गो हेरिटेज रन कार्यक्रम आयोजित आज सुबह 6: 30 बजे मध्य प्रदेश टूरिज्म के रीजनल ऑफिस के सामने एसडीएम राजनगर श्री स्वप्निल वानखेड़े आईएएस एवं रीजनल मैनेजर एसके समाधिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर 500 प्रतिभागियों को रवाना किया किया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से 5 किलोमीटर 10 किलोमीटर एवं 21 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया पश्चिमी मंदिर समूह के सामने से होते हुए चंदेला चौराहा गांधी चौराहा पुरानी बस्ती चौराहा पायल तिराहे से होते हुए पुनः रीजनल ऑफिस में गो हेरीटेज रन का समापन किया गया जिसमें स्थानीय युवक युवतियों के साथ साथ अन्य प्रदेशों से भी आए युवाओं ने हिस्सा लिया तो वहीं मध्य प्रदेश टूरिज्म के डांस हॉल में आयोजित बुंदेली लोक कलाकारों द्वारा लोक नृत्य कर मन मोह लिया गया लोकगीत गायक श्री इंद्रजीत दीक्षित द्वारा लोक गायन कर उपस्थित जन समुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया रीजनल मैनेजर श्री एमके समाधिया ,थाना प्रभारी खजुराहो श्री रावेंद्र बागरी , अंकित सिंह मध्य प्रदेश टूरिज्म श्री अजय रेड्डी कार्यक्रम प्रमुख, तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े लोगों के अलावा नगर के पत्रकार भी उपस्थित रहे।
