जन समस्या निवारण शिविर में 91 मामले आये 35 मौके पर निराकरण।
संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट......
भगवा(छतरपुर)। नगर के देवी मंदिर परिसर में जिला कलेक्टर एवं एस डी एम बड़ामलहरा के निर्देशन में ग्राम पंचायत द्वारा जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शिविर मैं अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ।समस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस शिविर में 91 प्रकरण आये। जिसमें राजस्व विभाग के 52 , जनपद पंचायत के 35 , सहित शिक्षा विभाग ,खाद्द विभाग ,विधुत विभाग , पी एच ई विभाग के एक एक प्रकरण आये ।
जिसमे 35 प्रकरणो का मोके पर निराकरण किया गया
इस मौके पर जनपद सीईओ अजय सिंह, विडीओ संजय पालकर, आरपी सिरविया एडीओ , जे पी सूत्रकार एडीओ , राजाराम पांडेय एवं पंचायतो के सचिव एवं रोजगार सहायक मोजुद रहे।
राजस्व विभाग से आरआई आरपी अहिरवार , पटवारी महेश मिश्रा, हरिदास अहिरवार , बल्लू आदिवासी , स्वास्थ्य विभाग से ओपी नामदेव , कृषि विभाग से एस एल गुप्ता , महिला बाल विकास से परवेचक उमा द्विवेदी
सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारि मोजुद रहे
इस शिविर में भगवा ग्राम पंचायत के सचिव प्रेमनारायण तिवारी का विषेस योगदान रहा।