जवाबी कार्यवाही से खुश हुए छात्र-छात्राएं।
जश्न मनाते हुए शहीदों को किया नमन।
छतरपुर। बीते समय पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा जो जवाबी कार्यवाही की गई।
जिसमें भारत के वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर 300 आतंकियों को ढेर कर दिया गया । इस उपलब्धि से खुश होकर छतरपुर महाराजा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया छात्रों के द्वारा महाराजा कॉलेज से ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाते हुए एक रैली निकली गई यह रैली महाराजा कॉलेज तिराहे पर पहुंचकर सैनिकों के स्टेचू पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जवाबी कार्यवाही पर छात्र नेता अंकिता विश्वकर्मा से पूछा गया तो उनका कहना था कि पुलवामा मे हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे । उसे पूरा देश आक्रोशित था ।
और सभी देशवासी पाकिस्तान से बदला चाहते थे। जिस पर आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो कार्यवाही की गई जिससे पूरा देश तथा हमारे सभी छात्र-छात्राएं आज बहुत खुश हैं । उन्होंने यह भी कहा कि हमारे प्रधानमंत्री एक शेर है। और साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान हमारे भारत की शक्ति को कभी कम न आके क्योकि बाप - बाप होता है ओर बेटा , बेटा होता है।
एवं इसी पर छात्र नेता विक्की तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा जो एक्शन लिया गया वह सराहनीय है। उनके द्वारा शहीद सैनिकों का जो बदला लिया गया इसके लिए पूरा देश आज उन्हें बधाई देता है । साथ ही हमारी वायु सेना को भी बहुत-बहुत बधाई। इस मौके पर कॉलेज के समस्त छात्र-छात्रा मौजूद रहे ।