Translate

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

परेशान किसानो ने फिर सौपा ज्ञापन।

रवि की फसल से हुए नुकसान को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन।


मांगे पूरी ना होने पर किसानों ने दी भूख हड़ताल एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी।


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)।  गरीबी और निर्धनता की मार झेल रहे बकस्वाहा क्षेत्र के किसानों ने एकत्रित होकर रवि की फसल से हुए नुकसान को लेकर कलेक्टर महोदय के नाम तहसीलदार बकस्वाहा को ज्ञापन सौंपा।
 किसानों ने बताया बकस्वाहा क्षेत्र प्रारंभ से ही आजादी के बाद से ही गरीबी की मार झेल रहा है। एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते सभी किसानों एवं गरीबों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। इन्हीं से आक्रोशित होकर आज क्षेत्रफल के सैकड़ों किसानों ने रवि की फसल से हुए नुकसान का सर्वे कराने के संबंध में तहशीलदार बकस्वाहा को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया कि हमारी रवि की फसल का काटने का समय आ गया है। और कटाई के दौरान फसल के नाम पर कुछ भी प्राप्त नहीं हो रहा है और खेत में फसलों में दाने नहीं निकल रहे हैं। फसलों में किसी रोग के लग जाने के कारण हम सभी किसान बहुत परेशान हैं। और बहुत ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
अधिकांश किसानों ने कर्ज़ लेकर पानी से लेकर कटाई तक की प्रक्रिया पूर्ण की थी लेकिन आज कटाई के दौरान किसानों की अपेक्षाओं पर पानी फिर गया और हम सभी कर्जदार बन गए हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है। कि हमारे खेतों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए 3 दिन के अंदर सभी किसानों ने सर्वे की मांग की क्योंकि फसल सूख चुकी है। और यदि उसकी जल्द कटाई नहीं की तो भूसा भी प्राप्त नहीं होगा और हमारा सर्वे नहीं हो पाएगा। प्रशासन 3 दिवस के अंदर सर्वे कराकर हमें उचित मुआवजा प्रदान करें यदि 7 दिवस के अंदर किसानों की मांग पूरी नहीं होती हैं। तो किसानों ने उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

 ज्ञापन के दौरान मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पथरिया कौशलेंद्र सिंह चंदू भैया ने तहसीलदार को बताया कि हमारे क्षेत्र के किसान बड़े दुख की घड़ी में है। और आप शीघ्र से शीघ्र सर्वे कराकर इन किसानों कि दुख पीड़ा पर मरहम लगाने का कष्ट करें।
ज्ञापन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी मनीष जैन पत्रकार ने भी तहसीलदार को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर विचार न किए जाने पर भी चिंता जाहिर की। ज्ञापन सौंपने वालों में महेश गोलचा मनोज तिवारी गोपाल सिंह गढ़ीसेमरा जाहर सिंह जगारा नन्हे भाई गढ़ीसेमरा भारत सिंह लोधी श्यामसुंदर व्यास विधायक प्रतिनिधि  पथरिया जॉनी बसोर सरपंच भगवत लोधी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।