करंट लगने से छः वर्षीय मासूम की हुई मौत।
संवाददाता खिलान पटेल की रिपोर्ट.....
बटियागढ(दमोह)। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत बेलखेड़ी गांव मैं करंट लगने से एक मासूम की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत पिता पुष्पेंद्र सिंह उम्र 6 वर्ष निवासी बेलखेड़ी के हार के घर पर मोटर पंप के पास खेल रहा था तभी उसने डोरी अपने मुंह से छीलने लगा जिससे मुंह में करंट लग गया।
जहां तुरंत ही उसको बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने मर्ग कायम दर्ज कर मामला जांच में लिया है।