कैण्डल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि।
संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....
भगवां/घुवारा(छतरपुर)। जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में हुये आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की आत्मशान्ति हेतु शाम 6 बजे पुराना बाजार से बसस्टैंड तक कैण्डल मार्च निकाला गया।कैण्डल मार्च में भारत माता की जय का जयकारा लगातार लगता रहा। बसस्टैंड पर सभी युवा, बुजुर्ग व ग्रामवासियों ने भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को नमन करके 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कैण्डल मार्च के दौरान सत्यनारायण भगत थानाप्रभारी, डॉ एनडी जैन,डॉ डीपी असाटी, डॉ मिलन बोस,प्रेमनारायण तिवारी सचिव, अभिषेक जैन,रामसिंह परिहार, गोकुल शर्मा, शंकर दुबे, प्रदीप सोनी, जीवन जैन, वीरेंद्र जैन, हीरा सिंह गोरखपुरा, शीलचंद्र नेता, राजाराम विश्वकर्मा,शिवम असाटी,बिरती जैन एवं ग्रामवासी शामिल हुए।