Translate

शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

रेत माफिया और एसडीएम के बीच हुआ बवाल।

रेत माफिया और एसडीएम के बीच हुआ बवाल।


एसडीएम के अंगरक्षक भागवत विश्वकर्मा को बुरी तरह धुन दिया गया।


साथ ही टैक्टर चढाने का किया गया प्रयास।।

संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट...

घुवारा(छतरपुर)। इन दिनो शासन की लापरवाही के चलते रेत माफियाओं के होसले इतने बुलंद हैं कि एसडीएम और थाना प्रभारी जैसे प्राशासनिक अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कहाँ तक सुरक्षित रहेगा।इसमे शासन को जल्द से जल्द नई नीति बनाने की आवश्यकता है।
 जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कल शुक्रवार को भगवाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम फुटवारी मे रेत माफियाओं और बडामलहरा एसडीएम राजीव समाधियां के बडा बबाल मच गया और बबाल इतना ज्यादा बड गया कि रेत माफियाओं ने एसडीएम के साथ चलने वाले उनके अंगरक्षक भागवत विश्वकर्मा को बेरहमी के साथ पीट दिया और उसके ऊपर टैक्टर चढाने का प्रयास किया गया।
हमले की जानकारी एसडीएम ने तुरंत ही SDOP पी के शास्वत एवं थाना प्रभारी सत्यनारायण भगत को दी और अपने अंगरक्षक भागवत विश्वकर्मा को तुरंत ही स्वास्थ्य केन्द्र बडामलहरा भेजा।
पुलिस को आता देख ही हमलावर गजेंद्र सिंह एवं संजू सिंह जंगल की ओर भाग निकले और उनका पीछा करते हुए भगवाँ पुलिस ने जंगल से दो टैक्टर बरामद किए और आरोपी भाग निकले।
एसडीओपी पी के शास्वत ने बताया कि कल रेत माफिया गजेंद्र सिंह एवं संजू सिंह ने एसडीएम के होमगार्ड भागवत विश्वकर्मा एवं एसडीएम पर प्राणघातक हमला कर दिया था जिसके मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।