लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा झटका।
भाजापा दिग्गज नेता श्री बुंदेला का हुआ निधन।
संवाददाता कृष्णकांत दुबे की रिपोर्ट...
छतरपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मप्र बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले दिग्गज नेता जितेंद्र सिंह बुंदेला का दिल्ली में उपचार के दौरान रविवार को निधन हो गया है।श्री बुंदेला मप्र की खजुराहो लोकसभा से सांसद रह चुके है।
श्री बुंदेला के निधन की खबर लगते ही छतरपुर सहित पूरे मप्र में शोक की लहर है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मिली जानकारी के अनुसार खजुराहो से सांसद रहे जितेंद्र सिंह बुंदेला का जन्म सतना जिले में २२ सितंबर १९५८ को हुआ था। उनका विवाह २५ फरवरी १९८८ को वंदना सिंह से हुआ था।
उनकी दो पुत्रियां भी है। छतरपुर में सागर रोड पर उनका निवास है। इसके अलावा अन्य शहरों में उनके घर है।
श्री जितेंद्र सिंह बुंदेला ने एमए एलएलबी तक शिक्षा छरतपुर कॉलेज से प्राप्त की थी।
वह २००३ से २००८ तक विधायक रहे। २००९ में १५वीं लोकसभा के लिए खजुराहो सीट से सांसद चुने गए थे।
इस दौरान वह मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य भी रहे। जितेंद्र सिंह बुंदेला को खेल, कृषिकार्य, ड्राइविंग आदि में काफी रुचि थी। शाकाहारी भोजन करने वाले जितेंद्र बुंदेला को संगीत, टीवी देखने के अलावा वन्यजीव सफारी आदि में घूमना भी काफी पसंद था।
बुंदेला ने ऑस्ट्रेलिया, हॉगकांग, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के दौरा भी किए। अपने कार्यक्रम के दौरान वह काफी लोकप्रिय रहे।
जितेंद्र सिंह बुंदेला पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रहे थे।
भोपाल के बाद उनका उपचार दिल्ली में चल रहा था।
जहां रविवार की दोपहर उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के इस दिग्गज नेता के निधन होने से पूरे मप्र सें शोक की लहर फैल गई है। छतरपुर में जैसे ही यह पहुंची, उनके निवास के पास समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है।