Translate

सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

पुलिस चौकी प्रभारी अजान सिंह जी ने संभाली कमान।


संवददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा के साथ रवि राय की रिपोर्ट....

घुवारा(छतरपुर)।  भगवाँ थाना क्षेत्र के उपथाना घुवारा मे पदस्थ रहे दीपक सिंह यादव का विगत दिनों पहले घुवारा से स्थानांतरण बमीठा हो गया ।
और नगर घुवारा की कमान दरगुवाँ चौकी मे पदस्थ रहे अजान सिंह को सौपी गई ।
नगर के लोगो मे दीपक सिंह यादव के जाने पर उदासी का महौल है। दीपक सिंह यादव के कार्यकाल से नगर के सभी लोग अत्यंत खुश रहे ।
और अब नगर के लोग एस आई अजान सिंह से भी ऐसी ही अपेक्षा कर रहे है कि श्री सिंह भी अपने कार्यकाल में नगर का महौल अच्छा वनाये रखेंगे और शराब और रेत जैसे अबैध धंधो पर प्रतिबंध लगायेगें ।
एवं इसके साथ ही नगर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे।