कायराना हरकत की निंदा के साथ दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)। बीते समय जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से संपूर्ण देश की आंखें नम है और हर जगह पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की निंदा भी की जा रही है इसी क्रम में नगर बक्सवाहा के आंगनवाड़ी केंद्र 12 एवं 4 के वार्ड वासी एवं कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने सामूहिक रूप से भारत के अमर शहीदों की याद में भावपूर्ण श्रद्धांजलि की एवं प्रत्येक बच्चों के साथ वार्ड वासियों ने शहीदों की याद में एक एक कैंडल जलाई जिस दौरान बड़ी संख्या में बड़वासी उपस्थित रहे।