Translate

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

आज से छतरपुर जिले में तहसील स्तर पर होंगे किसान सम्मेलन।

आज से छतरपुर जिले में तहसील स्तर पर होंगे किसान सम्मेलन।


छतरपुर तहसील के लिये एसडीएम नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि होंगे सहायक नोडल अधिकारी।


 छतरपुर।  जय किसान फसल ऋण माफी योजना में अब किसानों को तहसील स्तर पर किसान सम्मान पत्र और फसल ऋण माफी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर मोहित बुंदस ने योजना के क्रियान्वयन के लिए जिले की सभी 11 तहसील में किसान सम्मेलन के कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी के साथ ही 5 सदस्यीय समिति का मनोनयन कर दिया है। छतरपुर तहसील में एसडीएम कमलेश पुरी नोडल अधिकारी और उप संचालक कृषि मनोज कश्यप सहायक नोडल अधिकारी होंगे। इसी तरह नौगांव तहसील में एसडीएम बीबी गंगेले नोडल अधिकारी और जिला पंजीयक सहकारिता मुकेश जैन सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। महाराजपुर तहसील में एसडीएम बीबी गंगेले नोडल अधिकारी और जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ऊदल सिंह सहायक नोडल अधिकारी, राजनगर तहसील में एसडीएम स्वप्निल वानखड़े नोडल अधिकारी और जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग आर.पी. भद्रसेन सहायक नोडल अधिकारी, बिजावर तहसील में एसडीएम मनोज मालवीय नोडल अधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी स्वाति जैन सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
बड़ामलहरा तहसील में एसडीएम राजीव समाधिया नोडल अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय जैन सहायक नोडल अधिकारी, बक्स्वाहा तहसील में एसडीएम मनोज मालवीय नोडल अधिकारी और जिला विपणन अधिकारी आनंद पाण्डेय सहायक नोडल अधिकारी, घुवारा तहसील में एसडीएम राजीव समाधिया नोडल अधिकारी और महाप्रबंधक उद्योग निंकेश भिड़े सहायक नोडल अधिकारी, चंदला तहसील में एसडीएम अविनाश रावत नोडल अधिकारी और सहायक प्रबंधक खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम रमेश गुप्ता सहायक नोडल अधिकारी, गौरिहार तहसील में एसडीएम अविनाश रावत नोडल अधिकारी और वेयर हाउस प्रबंधक आर.ए. मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी और लवकुशनगर तहसील में एसडीएम अविनाश रावत नोडल अधिकारी और उप संचालक पशु चिकित्सा डा. आर.एस. बघेल सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। तहसील स्तर पर होने वाले सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी के मनोनयन के साथ ही 5-5 सदस्य भी रहेंगे। इसमें तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी और क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल हैं। कलेक्टर बुंदस ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के माध्यम से किसान सम्मान पत्र और फसल कर्ज माफी के प्रमाण-पत्र वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कृषक सम्मेलन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।


इन तिथियों में होंगे किसान सम्मेलन ।


छतरपुर जिले में सटई रोड स्थित कृषि उपज मण्डी प्रांगण से 25 फरवरी को किसान सम्मेलन की शुरूआत होगी। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर सम्मेलन के मुख्य अतिथि के सानिध्य में किसानों को सम्मान पत्र और फसल ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। नौगांव, राजनगर और बड़ामलहरा तहसील में 26 फरवरी को, घुवारा में 27 फरवरी को, चंदला, गौरिहार और लवकुशनगर तहसील में 28 फरवरी को, महाराजपुर, बिजावर और बक्स्वाहा तहसील में 1 मार्च को किसान सम्मेलन होंगे।
प्रचार रथों के जरिए जय किसान फसल ऋण माफी योजना का हो रहा है व्यापक प्रचार-प्रसार - प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश के किसानों को जय किसान फसल ऋण माफी योजना का लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। आर्थिक रूप से मजबूती देने वाली किसानों की इस योजना को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को प्रचार रथ के जरिए अवगत कराया जा रहा है। इस अनुक्रम में छतरपुर जिले के विकासखण्ड और इनके अंतर्गत ग्रामों में प्रचार रथ के जरिए ग्रामीण अंचलों के किसानों को इस योजना की जानकारी दिए जाने का क्रम जारी है।


तहसील स्तर पर होने वाले किसान सम्मेलन में प्रचार रथ रहेंगे उपलब्ध।


छतरपुर जिले में पहला किसान सम्मेलन छतरपुर शहर में सटई रोड स्थित कृषि उपज मण्डी में 25 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। नौगांव तहसील में जनपद पंचायत प्रांगण, राजनगर तहसील में रामबाग के सामने राजनगर में और तहसील बड़ामलहरा में मंगल भवन बड़ामलहरा में 26 फरवरी को प्रारंभ होगा। इसी तरह तहसील घुवारा में 27 फरवरी को मण्डी प्रांगण में, तहसील चंदला में कृषि उपज मण्डी प्रांगण में, तहसील गौरिहार प्रांगण में और तहसील लवकुशनगर में 28 फरवरी को किसान सम्मेलन मण्डी प्रांगण में होगा। किसान सम्मेलन 1 मार्च को तहसील महाराजपुर के तहसील प्रांगण में, तहसील बिजावर में जानकी निवास मंदिर के सामने मेला ग्राउण्ड में और तहसील बक्स्वाहा में किसान सम्मेलन तहसील परिसर में होगा। इन तहसील स्तर पर होने वाले किसान सम्मेलन के दौरान सभी स्थानों पर किसानों को जय किसान ऋण माफी योजना के बारे में प्रचार रथ से एलईडी के जरिए अवगत करवाया।

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़।