Translate

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

बैठक का किया गया आयोजन

बैठक का किया गया आयोजन।


संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

घुवारा(छतरपुर) । अबार माता मंदिर में रविवार को क्षेत्रीय पाल समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पाल समाज के शिक्षित और संगठित होने पर जोर दिया गया। समाज में जब तक समाज शिक्षित व संगठित नहीं होगा तब तक समाज की तरक्की नहीं होगी।
बैठक में समाज ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी से साझा प्रयास करने का संकल्प लिया गया। समाज को आगे बढ़ाने व राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए एकजुट संघर्ष करने की बात पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा तब तक हम सफल नहीं हो सकते हैं। हमें शिक्षा रुपी हथियार को अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाना है।
 कार्यक्रम में किशोरी पाल कचरा, अखिल भारतीय गडरिया सेना जिला मीडिया प्रभारी छतरपुर रूपेंद्र सिंह पाल , सुरेन्द्र पाल रामटौरिया, बाबू पाल घुवारा, राकेश पाल, मुन्ना पाल, जयराम पाल, लखन पाल, कन्हैया पाल ने भी अपने अपने विचार रखे एवं इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।