थाना प्रभारी ने बच्चो को दी कानूनी जानकारी।
सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत नवागत स्कूल जाकर बच्चों को पढाया नियमो का पाठ ।
संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....
घुवारा(छतरपुर)। नवागत बमनौरा थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने शुक्रवार को बारह बजे बमनौरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को यातायात के नियमो का पाठ पढाया बच्चों को समझाते हुए कहा कि यातायात के नियमो का पालन करे नियमो का पालन करने से कभी भी किसी प्रकार की सडक दुर्घटना नही होगी।बच्चों से कहा अपने माता पिता को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे ।हैलमेट लगाकर बाहन चलाये आठ्ठरह बर्ष से कम आयु में बाहन नही चलाना चाहिए ।और भी कई नियमो के बारे मे बच्चों को विस्तार से जानकारी दी और पुलिस को सभी का मित्र वताया कहा कि कभी भी पुलिस से डरने की जरुरत नहीं पुलिस आप सभी की सुरक्षा के लिए होती हैं आपकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है कभी किसी को कोई समस्या हो तो बैहिचक हमे वताये।
संजय जायसवाल ने बताया कि चार से ग्यारह फरवरी तक सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।आज शुक्रवार को सडक सुरक्षा सप्ताह का चौथा दिन है ।जो जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में स्कूल में विशेष रूप से संजय जायसवाल टी आई बमनौरा एस आई सीताराम घोष, आरक्षक गजराज सिंह प्राचार्य बीरेन्द्र यादव, जानकी राय , राजाराम जैन , द्वारिका राय के साथ अन्य शिक्षकगण एवं भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।