थाना प्रभारी पर हुआ मामला दर्ज।
हिनौता(छतरपुर)। हिनौता थाना प्रभारी जसवंत सिंह पर मारपीट का मुकदमा हुआ दर्ज हुआ है।
पूर्व के मामले में पन्ना अदालत ने आदेश दिया है।
पन्ना मुख्य मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनोज तिवारी की अदालत में प्रस्तुत एक परिवाद में संज्ञान लेने के बाद तत्कालीन देवेंद्रनगर थाने में पदस्थ रहे थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत सहित स्टॉप पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।
उप निरीक्षक जसवंत सिंह एवं स्टॉफ पर मारपीट एवं 20 हजार रुपए छीन लेने के बाद झूठा प्रकरण बनाकर पद का दुरुपयोग के आरोप लगे थे।
छतरपुर जिले में अभी शुरू से ही विवादों में घिरे रहे जसवंत सिंह,चंदला थाना प्रभारी के दौरान उन्होंने सट्टा पकड़ा था। जिसमें उन्होंने अपनी सोशल साइट पर यह डाला था कि छतरपुर पुलिस उन से कुछ सीखें।