आज अमर शहीदों के सम्मान में बजरंग सेना निकालेगी विशाल रैली।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटैरिया ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की लोगो से की है अपील।
छतरपुर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में बजरंग सेना के द्वारा आज 18 फरवरी को एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
आज सोमवार के दिन मोटे के महावीर मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे भूतपूर्व BSF सैनिक सुरेंद्र कुमार पटैरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया जाएगा।
बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटैरिया के नेतृत्व में यह रैली मोटे के महावीर मंदिर परिसर से शुरू होकर छत्रसाल चौराहा होते हुए पन्ना नाका, बमीठा, खजुराहो होते हुए राजनगर पहुचेगी। राजनगर से वापस खजुराहो मतंगेश्वर मंदिर में रैली का समापन होगा। मतंगेश्वर मंदिर परिसर में बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनिट का मौन धारण कर अमर शहीदो को श्रद्धांजलि दी जाएगी।