Translate

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

किसान ऋण माफी योजना मे देखने को मिली अव्यवस्थाये।

घुवारा मे जय किसान ऋण माफी योजना मे देखने को मिली अव्यवस्थाये।


सम्मान पत्र बितरण मे भोजन को भटकते रहे किसान।


संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा के साथ सुबोध जैन की रिपोर्ट.....

घुवारा(छतरपुर)। नगर की कृषि उपजमंडी मे आयोजित जय किसान ॠण माफी योजना मे नगर सहित क्षेत्र की जनता को बुलाया गया जिसमे करीब 5000 हजार पुरूष सहित महिलाए उपस्थित रही।
जिसका आयोजन सपंन्न हुआ लेकिन आयोजन मे उपस्थित किसानो को भोजन व पानी की अब्यबस्था देखने को मिली
कार्यक्रम मे भोजन की व्यवस्था कृषि बिभाग के अधिकारी व कर्मचारियो को सौपी गई थी ।
लेकिन कार्यक्रम मे उपस्थित 5000 हजार किसानो मे से केबल 3000 किसानो को ही भोजन की व्यवस्था हो पाई है जिससे किसानो ने अधिकारियो पर नाराजगी जताई है ।
नगर की कृषि उपजमंडी मे किसान ऋण माफी योजना के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय बिधायक प्रधुम्न सिहं लोधी रहे कार्यक्रम के प्रारंम्भ मे बिधायक ने अपनी सरकार के वचन पत्र को बताते हुये कहा कि हमारी सरकार ने गठन होते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबसे पहले किसानो के त्रण  माफी की थी।
श्री बिधायक ने अधिकारियो पर गर्जते हुये कहा है कि ऋण माफी मे किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आने पर उसको बक्सा नही जायेगा साथ ही समीति प्रबंधक भी जेल जाने के लिए तैयार हो जाये क्योकि जाँच के आबेदन आ गये बस कुछ पल तुम्हारे शेष है तब उपरांत बिधायक द्वारा किसानो को प्रमाण पत्र बितरण किये गये कार्यक्रम मे एसडीएम राजीब समाधियाँ सहित अन्य बिभागो के अधिकारी मौजूद रहे ।

 नही बदल रहा अधिकारियो,कर्मचारियो का व्यव्यहार।


जय किसान ॠण माफी योजना मे आये किसानो ने मंच के माध्यम से राजस्व बिभाग व पुलिस बिभाग द्वारा जो भृष्टाचार व बिना पैसे लिये कार्य नही किया जाता उस पर किसान ने बिधायक के सामने ही मंच के माध्यम से रो रो कर ब्ययक्त किया है जिसमे किसान ने बताया है कि नकल के लिए कई महीनो से घूम रहे है। लेकिन नकल नही दी जा रहा है जिससे ये ही अधिकारी कर्मचारी सरकार की तमाम योजनाओ को पलीता लगाते है सरकार तो किसानो को खुशहाल बनाना चाहती है लेकिन बिभागो मे बैठे अधिकारियो का शोषण करने से नही चूकते है यही नजारा घुवारा कि कृषि उपजमंडी मे देखने मे देखने को मिला कि जहाँ कहाबत कही गई है अगर व्यक्ति का एक पैर न हो तो उसे लगडा कहा जाता है और बह व्यक्ति कार्य करने असर्मथ होता है उसी प्रकार सरकार का चौथा स्तंभ जो अपनी लेखनी के माध्यम से जनता तक योजनाओ को भेजता है लेकिन आयोजक व सरकार द्वारा उसी भी सूचना देना उचित नही समझा तो जनता को क्या समझना।
सरकार ने पानी व भोजन की व्यवस्था कृषि बिभाग को सौपी थी लेकिन कृषि बिभाग के द्वारा पांच हजार किसानो मे से केबल पांच सौ किसानो को ही भोजन करा पाई जब इस प्रकार कृषि बिभाग के कर्मचारियो पूछा गया तो उनका कहना है कि ये काग्रेश की सरकार है सब चलता है।
अगर ऐसे ही कर्मचारियो के बात करने के लिहाजा रहा तो निश्चित ही काग्रेस को आगामी लोकसभा मे परेशानी झेलनी पडेगी।

प्रेस बर्ता मे मीडिया ने बिधायक से किये सबाल।


कार्यक्रम समापन के बाद मीडिया ने बिधायक प्रधुम्न सिहं लोधी से प्रेस बर्ता के माध्यम से सबाल पूछते हुये कहा कि आज नगर मे प्रशासनिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है स्थानीय बिभाग जैसे राजस्व ,पुलिस बिभाग मे बिधायक प्रतिनिधि बनकर आपके नाम से दलालो ने कबचा जमाकर उगाई करने लगे है साथ ही जब से उपथाना प्रभारी अजान सिहं राजपूत मीडिया सहित जनता का फोन तक नही उठाते है जिससे ऐसा बताया जाता है ये सब आपके संज्ञान मे हो रहा है जिस पर बिधायक ने जबाब देते हुये बताया कि न ही मैने घुवारा क्षेत्र के लिए किसी प्रकार कोई प्रतिनिधि चुना है अगर कोई ऐसा करता है तो जानकारी प्राप्त होते ही पार्टी से निष्कासित करते हुये उस पर कार्यबाही की जायेगी साथ ही उपथाना प्रभारी को भी हिदायत दी जायेगी कि किसी प्रकार कोई शिकायत आती है तो अपानी जाने की तैयारी बना के रख ले।
कार्यक्रम मे बिधायक के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इन्द्रप्रताप सिहं, बिनय बुंदेला, सोनू राबत, इस्माईल खानं,धनप्रसाद असाटी सहित सैकडो कार्यकर्ता शामिल रहे।