Translate

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

आपके द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत लगाई गई जन चौपाल।

क्षेत्रीय गांव पहुंचकर विधायक श्री चतुर्वेदी ने किया दौरा।


सात गांवो में लगाई जन चौपाल।


किसानों को कर्ज, ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटे।

 अधिकारियों के साथ मौके पर निपटाई विभिन्न समस्यायें।


छतरपुर। छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने बुधवार से विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपालों की शुरुआत कर दी है।
उन्होंने पहले दिन विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों की जन चौपालों में अधिकारियों के साथ पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार की जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ने बुधवार को मोरबा, हमा, रक्शा पुरवा, चौकी पुरवा, मारगुआं, राजा पुरवा, आमखेरा और सौंरा में पहुंचकर लोगों की समस्यायें सुनीं।
 इस अवसर पर श्री चतुर्वेदी के साथ जनपद सीईओ मजहर अली, बिजली विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव सहित पीएचई विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उन्हें बिजली, पानी और सड़क सहित राजस्व से जुड़ी कई समस्यायें सुनाईं। श्री चतुर्वेदी ने इन समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों से इसका समाधान कराया। कुछ समस्याओं के आवेदन बनाए गए और इनके समाधान के लिए विभागों को चिट्ठी लिखी गई।
इस अवसर पर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर उन्हें विधानसभा में पहुंचाया है। मैं सदैव क्षेत्र की लड़ाई लड़ता रहूंगा और इसी तरह आपके बीच रहूंगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनके निराकरण में गति लाएं।
 इस अवसर पर रामकिशोर पटैरिया, विधायक प्रतिनिधि नपा अशोक मिश्रा, कांग्रेस नेता सूर्य प्रताप ङ्क्षसह बुंदेला, विधायक प्रतिनिधि जपं सियाराम रावत, श्रीमती शिवानी चौरसिया, पप्पू राजा, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, भगवानदास कुशवाहा, राजदीप रिछारिया, विजय द्विवेदी, बलराम दुबे, अनुज द्विवेदी, बृजराज तिवारी, सचिन तिवारी सहित प्रशासनिक अमला और क्षेत्र के सरपंच-सचिव तथा आम नागरिक मौजूद रहे।

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़।